IAS-IPS अफसरों ने सीएम विष्णुदेव साय को दी जन्मदिन की बधाई

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। IAS-IPS अफसरों ने सीएम विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई दी. सीएम साय ने अपने नाती चि. वेदांश और प्यारी नातिन कु.वंशिका के साथ जन्मदिन का केक काटा. वही बच्चों के प्यारे…और बच्चों से असीम स्नेह करने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के लिए सुदूर बीजापुर से आया है, जन्मदिन पर बधाई संदेश… नन्हे मुन्ने बच्चों की ओर से मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं.

पीएम मोदी ने लिखा, वे छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं. गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं. वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम साय को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट लिखते हुए कहा, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छग में ग़रीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.

Exit mobile version