राजीव भवन में आज कांग्रेस चुनाव समिति की अहम बैठक, सीएम भूपेश बघेल करेंगे अध्यक्षता

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति की आज अहम बैठक होने जा रही है। CM भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राजीव भवन में ये मीटिंग होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल होंगे।

वहीं दूसरी ओर आज नगर निगम की सामान्य सभा में निगम का बजट पेश होगा। यूजर चार्ज, संपत्ति कर, मच्छर की समस्या समेत कई मामलों में हंगामा हो सकता है। राज्यपाल भी सामान्य सभा में हो शामिल सकती हैं। राज्यपाल अनुसुईया उईके को सामान्य सभा में शामिल होने का न्योता दिया गया है।

Exit mobile version