हाथी की मौत के मामले में DFO समेत 5 अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरी गाज, 3 अधिकारी अटैच 2 कर्मचारी ​निलंबित

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। सूरजपुर वनमंडल में मृत नर हाथी के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में 5 अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है, 3 अधिकारियों को किया मुख्यालय में अटैच किया गया है और 2 कर्मचारी निलंबित किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार DFO दुलेश्वर प्रसाद साहू PCCF मुख्यालय में अटैच किए गए हैं, प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने ये आदेश जारी किया है। बता दें कि 11 जून को सूरजपुर वनमंडल में नर हाथी का शव मिला था। जिसके बाद से ही मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version