
नई दिल्ली। दिल्ली और मुंबई में बीबीसी दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा, कर्मचारियों के फोन जब्त किए गए-सूत्र
दिल्ली में बीबीसी दफ्तर पर इनकम टैक्स के छापे की खबर है। जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। इनकम टैक्स की टीम सर्च कर रही है।
दिल्ली में बीबीसी दफ्तर पर इनकम टैक्स के छापे की खबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। फिलहाल इनकम टैक्स की टीम सर्च कर रही है। बताया जाता है कि छापे की कार्रवाई केजी मार्ग स्थित दफ्तर पर चल रही है। वहीं मुंबई स्थित बीबीसी दफ्तर पर भी इनकम टैक्स छापे की खबर है।
दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास केजी मार्ग पर हिंदुस्तान टाइम्स बिल्डिंग में बीबीसी का दफ्तर है। बिल्डिंग के बाहर दिल्ली पुलिस की टीम भी मौजूद है। फिलहाल इनकम टैक्स की टीम बीबीसी दफ्तर के अंदर मौजूद है और छापे की कार्रवाई जारी है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीबीसी छापे पर कहा कि यहां हम जेपीसी की मांग कर रहे हैं, वहां बीबीसी पर इनकम टैक्स की रेड हो रही है.. विनाश काले विपरीत बुद्धि..। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीबीसी छापे पर कहा कि यहां हम जेपीसी की मांग कर रहे हैं, वहां बीबीसी पर इनकम टैक्स की रेड हो रही है.. विनाश काले विपरीत बुद्धि..। वहीं कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इनकम टैक्स की इस कार्रवाई को अघोषित अपातकाल बताया गया है। कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गय-‘पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। अघोषित अपातकाल’