24 से मिलेगी इंडिया-ऑस्ट्रेलिया मैच की टिकट

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर में खेले जाने वाले होने जा रहे क्रिकेट मैच की टिकटें 24 नवंबर से मिलना शुरू हो जाएंगी। यह टिकट ऑनलाइन ही बुक हो सकेगी। टिकट की हार्ड कॉपी देने के लिए रायपुर के इंडोर स्टेडियम में टिकट कलेक्शन काउंटर बनाए जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 मुकाबला खेला जाएगा। टिकटों के दाम भी तय कर लिए गए हैं। वेबसाइट पेटीएम के जरिए लोग 24 नवंबर से टिकट बुक कर सकेंगे।

रायपुर में होने वाले इंडिया-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच की टिकट 1000 रुपए से शुरू होगी। इसके बाद टिकटों के दाम 1500, 2000, 2500 तक होंगे । स्टूडेंट के लिए भी टिकट का दाम 1000 है। हालांकि रायपुर में ही जनवरी में खेले गए इंडिया-न्यूजीलैंड के मैच में स्टूडेंट्स के लिए टिकट की कीमत 500 थी। कॉर्पोरेट बॉक्स की कीमत 25000 रखी गई है।

ऑनलाइन टिकट बुक करने पर लोगों को पेमेंट के बाद एक डिजिटल रिसिप्ट मिलेगी। इस डिजिटल रिसिप्ट को ले जाकर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में बने 6 टिकट कलेक्शन काउंटर में दिखाना होगा। इसे देखने के बाद इनडोर स्टेडियम के काउंटर से टिकट का प्रिंट आउट लोगों को मिलेगा। जिसे लेकर मैच देखा जा सकेगा। स्टूडेंट टिकट बुक करने के बाद डिजिटल पेमेंट रिसिप्ट के साथ अपनी स्टूडेंट आईडी भी इंडाेर स्टेडियम में दिखाएंगे जिसके बाद उन्हें टिकट उपलब्ध करा दी जाएगी।

Exit mobile version