इंडिया ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 7 रन से हराया

Chhattisgarh Crimes रायपुर. सौरभ तिवारी(60) और अंबाती रायुडू(63) की 94 रन की साझेदारी की बदौलत इंडिया ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 7 रन से शिकस्त दी। रायपुर में शनिवार से इंटरनेशनल मास्टर्स लीग अंतिम चरण मुकाबले शुरू हुए। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को देखने पहुंचे दर्शकों को निराशा हाथ लगी। इंडिया मास्टर्स ने अंबाती रायुडू और सौरभ तिवारी के विस्फोटक अर्धशतक और फिर युवराज सिंह(49*) ने आखिरी क्षणों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज मास्टर्स के खिलाफ टीम को 253/3 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 246/6 का स्कोर ही बना सकी। विजेता टीम की ओर से अभिमन्यु मिथुन ने तीन विकेट लिए। मैच से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। -विस्तृत खेल पेज पर

Exit mobile version