जमीन विवाद के चलते पहले भाई ने अपने बड़े भाई को धमकी दी, जिसके बाद भतीजे के सिर पर पत्थर से हमला कर उसे मार डाला

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में जमीन विवाद के चलते पहले भाई ने अपने बड़े भाई को धमकी दी, जिसके बाद भतीजे के सिर पर पत्थर से हमला कर उसे मार डाला। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कोलवाशरी के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।पुलिस ने उसका क्षत-विक्षत शव बरामद करने के बाद आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

 

झारखंड निवासी अक्षय कुमार राम (46) ग्राम अमली में रहता है। उसका बेटा सुप्रीम कुमार (24) ड्राइवर था। सुप्रीम कुमार 10 मार्च से लापता था। जिस पर अक्षय ने 12 मार्च को उसकी गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को दी।

 

पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 15 मार्च को उसकी लाश ओमेक्स कोल वाशरी के पास रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में शव मिला। युवक की लाश क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। शव की पहचान कराने के बाद पुलिस जांच में जुट गई।भाई से हुआ था विवाद, घटना के बाद से था फरार

 

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अक्षय कुमार के भाई मुकेश कुमार रवि के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के एक दिन पहले ही मुकेश ने अक्षय को जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं, सुप्रीम के लापता होने के बाद से मुकेश भी गायब था।

 

लिहाजा, पुलिस ने जांच के दौरान फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से अहम सुराग जुटाई। जिसके बाद साइबर एक्सपर्ट टीम की सहायता से आरोपी मुकेश की तलाश शुरू कर दी।

 

झारखंड में पकड़ाया आरोपी चाचा

 

SSP रजनेश सिंह ने आरोपी की तलाश के लिए एक विशेष टीम झारखंड भेजी। टीम ने रैकी कर गढ़वा जिले के ग्राम डंडई से आरोपी मुकेश कुमार रवि को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कोयला पत्थर से भतीजे सुप्रीम के सिर को कुचलकर हत्या करने और शव झाड़ियों में फेंकने की बात कबूल की। जिस पर पुलिस ने आरोपी चाचा मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version