जशपुर जिले में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने ढाई साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesजशपुर जिले में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने ढाई साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, ढोढ़ीबहार गांव का मिंज चौकीदारी है। गुरुवार दोपहर वह काम से घर लौटा। तब वह गुस्से में था। पत्नी ने उसे खाना परोसा पर खाया नहीं। वह बरामदे में जाकर बैठ गया। वहीं बेटी प्राची बरामदे में खेल रही थी।

4 बजे विमल घर में घुसा और धारदार हथियार लेकर पत्नी पर हमला करने दौड़ा। पत्नी ने भागकर जान बचाई। इस बीच, विमल ने बेटी की गर्दन पर हमला कर दिया। इससे बच्ची मौके पर ही लहूलुहान हो गई। विमल फरार हो गया। पत्नी दौड़कर बच्ची के पास पहुंची और पड़ोसियों की मदद से कुनकुरी के अस्पताल ले गई, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। मां की शिकायत पर दोकड़ा चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version