जूनियर डाक्टरों का हड़ताल हुआ स्थगित, कहा सिर्फ इतने दिनों तक करेंगे इन्तजार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में पिछले 14 दिनों से लगातार हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने आज 16 दिसंबर तक हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है। पिछले 14 दिनों से जारी हड़ताल ने अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था को खासा प्रभावित किया है। अस्पताल के अधिकारियों ने इस बीच हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने बातचीत की, लेकिन वह बातचीत बेनतीजा रही, जिसके कारण 14 दिनों तक हड़ताल चला। ताजा खबर यह है कि हड़ताली डॉक्टरों ने 16 दिसंबर तक आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया है।

Exit mobile version