कांकेर शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesकांकेर शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी वैभव तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पीड़िता से तीन साल पहले जान-पहचान हुई थी। उसने लड़की को बातों में फंसाकर दुष्कर्म किया और इस दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी ले लीं। पीड़िता के तस्वीरें हटाने के लिए कहने पर आरोपी झूठ बोलकर टालता रहा।

दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज रहा था फोटो

पीड़िता को 15 मई को एक शादी समारोह में अपने दोस्तों से पता चला कि आरोपी ने तस्वीरों को एडिट कर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल कर दिया है। वह ये तस्वीरें दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज रहा था। जब पीड़िता ने इस बारे में पूछताछ की, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

केस दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल

पीड़िता ने डर कर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने 20 मई 2025 को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(ढ) भादवि और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(1) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने 23 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version