कर्नाटक चुनाव; छत्तीसगढ़ से CM बघेल बने स्टार प्रचारक, कांग्रेस ने जारी की सूची

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. बीजेपी के बाद कांग्रेस ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्टार प्रचारक बनाया गया है.

कांग्रेस ने कर्नाटक स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, एलओपी सिद्धारमैया, जगदीश शेट्टार, शशि थरूर और अन्य के नाम हैं.

पार्टी ने निर्वाचन आयोग को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। इसमें खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं.

Exit mobile version