रायपुर पहुंची कोवैक्सीन की डोज़

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज कोरोना वैक्सीन की एक और खेप पहुंच गई. इंडिगो हैदराबाद से कोवैक्सीन की 40 बॉक्स में 1252 किलोग्राम वैक्सीन आई.

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के एटीसी ने बताया कि विमानतल प्रबंधन ने स्वास्थ विभाग को वैक्सीन सौंप दिया है. विभाग ने हैंडओवर लेकर स्वास्थ राज्य वैक्सीन भण्डार में भेज दिया. तय आवंटन के अनुसार इसे जिलों में भेजा जाएगा. राज्य टीकाकरण अधिकारी ने इसकी पृष्टि की है.

Exit mobile version