रायपुर में मैराथन दौड़ में शख्स की मौत

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। द ग्रेट छत्तीसगढ़ मैराथन में हिस्सा लेने वाले एक धावक की मौत से हड़कंप मच गया है। मामला राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र का है मृतक का नाम गजानंद इंगले बताया जा रहा है। वह मारुती इन्क्लेव का रहने वाला था। मृतक गजानंद ने मैराथन के 6 किमी दौड़ वर्ग में हिस्सा लिया था। दौड़ के दौरान जब वह पीएचक्यू के पास पहुंचे थे तभी वह बेसुध होकर गिर गया। दूसरे साथियों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह बेसुध हो गया। जाँच के दौरान पता चला कि उसकी मौत हो गई हैं।

 

 

Exit mobile version