
रायपुर। प्रदेश के तीन निजी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए फीस तय कर दी गई है। प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने शनिवार को इस आशय की मंजूरी दी है। बताया गया कि निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के पाठ्यक्रम के लिए 7 लाख 99 हजार 187 रुपये से 7 लाख 45 हजार रुपये फीस तय किए गए हैं।