मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते दिनों राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश के बाद पारा लुढ़क गया है. वहीं अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए है. खासकर रायपुर और कवर्धा जिले के कई इलाकों में सुबह बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जशपुर में आज बारिश की संभावना जताई है. आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रह सकता है.

मौसस वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, सरगुजा संभाग में रात का पारा लगातार गिर रहा है। अगले 48 घंटे में ठंड और बढे़गी. अंबिकापुर में पारा 5.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो नार्मल से 4 डिग्री कम था. सोमवार को बलरामपुर में रात का पारा 5.3 डिग्री, कोरिया में 6.5 डिग्री, जशपुर में 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. अगले 48 घंटों में रात के तापमान कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके बाद तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट आ सकती है. सोमवार को अंबिकापुर 5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा और दंतेवाड़ा 39.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा.

Exit mobile version