मरीन ड्राइव के पास रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अधेड़ की मौत

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हिंट एंड रन का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह 6:30 बजे मरीन ड्राइव गुरुद्वारे के पास तेज रफ्तार कार ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं कार लेकर ड्राइवर भाग निकला। एक हफ्ते में हिट एंड रन का यह दूसरा केस है।

जानकारी के मुताबिक राजकुमार देवांगन (43 वर्ष) सरस्वती नगर क्षेत्र के गोकुल नगर का निवासी था। बताया जा रहा है कि, कार ने रॉन्ग साइड से अधेड़ को रौंदा है। इससे शरीर के अंदरुनी हिस्से में चोट आई हैं। मौके पर एक कुत्ता भी चपेट में आया है।

Exit mobile version