पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत मोहल्ला साक्षरता क्लास का हुआ शुभारंभ

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। नगर पालिका वार्ड क्र.7 के रावणभाटा में उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके द्वारा शुक्रवार को पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत मोहल्ला साक्षरता क्लास का शुभारंभ किया गया। जिसमे शिक्षार्थियों और अनुदेशकों को पढ़ने हेतु प्रेरित किया साथ ही असाक्षरों को प्रोत्साहित किया गया। अपने उद्भोधन में उपाध्यक्ष ने प्रेरित करते हुए आवश्यक सहयोग करने हेतु आश्वासन दिया। लालाराम देवांगन जिला परियोजना अधिकारी ने अनुदेशकों व शिक्षार्थियों को पढ़ना लिखना अभियान पर प्रकाश डाला और कक्षा में निरंतरता बनाये रखने हेतु अनुदेशकों को प्रेरित किया।

डॉ.अखिलेश खरे सहायक परियोजना अधिकारी ने असाक्षरों को समझाया कि मनुष्य के जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। पढ़ना लिखना अभियान हर एक व्यक्ति की बुनियादी आवश्यकता है जैसे शरीर शारिरीक विकास के लिए भोजन आवश्यक है ठीक उसी प्रकार मानसिक विकास हेतु शिक्षा जरूरी है। वार्ड क्र,7 का विष्णु मरकाम के पार्षद अपने उद्भोधन मेें स्पष्ट किया कि अध्ययन अध्यापन में किसी भी तरह की समस्या या किसी भी तरह की सामग्री को आवयश्यकता को पुरा किया जावेगा। कार्यक्रम का संचालन नगरीय निकाय की नोडल अधिकारी संगीता पाटिल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके सांसद प्रतिनिधि गरियाबंद वार्ड 7 के पार्षद नोडल अधिकारी मंजुलता मिश्रा लालाराम, वार्ड के स्वयंसेवी शिक्षक,शिक्षार्थी व जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version