स्कूटी के सामने अचानक कूदा बंदर, हादसे में नर्स की मौत

Chhattisgarh Crimes

धमतरी। धमतरी में एक सड़क हादसा हो गया. ड्यूटी जा रही स्टाफ नर्स की सड़क हादसे में मौत हो गई. स्कूटी के सामने अचानक बंदर कूदने से सड़क पर नर्स गिर गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई.

मिली जानकारी के मुताबिक स्टाफ नर्स सुनीता प्रकाश गुजरा में पदस्थ थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. डॉक्टर ने कहा कि हेड इंज्युरी से मौत हुई है.

Exit mobile version