देश में 24 घंटे में 53,000 से ज्यादा संक्रमित मिले

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। देश में रोजाना मिल रहे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार हो गया है। बुधवार को 53,419 मरीज मिले। 26,575 ठीक हुए और 249 की मौत हो गई। नए संक्रमितों का यह आंकड़ा 23 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। तब 53,931 मरीज मिले थे। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 31,855 मरीज महाराष्ट्र में मिले। यहां 15,098 मरीज ठीक हुए और 95 संक्रमितों की मौत हो गई।

बीते 24 घंटे में एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 26,588 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही कुल एक्टिव केस 3.91 लाख हो गए। आज यह 4 लाख के पार हो जाएगा। देश में अब तक 1 करोड़ 17 लाख 87 हजार 13 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 29 हजार 591 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.60 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

Exit mobile version