राशन कार्ड नवीनीकरण मे अधिकाँश हितग्राही मोबाईल नंबर के बिना हो रहे परेशान

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। पूरे छत्तीसगढ़ में नया सरकार बनने के बाद फिर से राशन कार्ड की नवीनीकरण प्रक्रिया तेजी से चल रही है। ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से नवीनीकरण किया जा सकता है। शेष छूटे लोगों का ई केवाईसी भी किया जा रहा है। जिसके लिए ग्राम पंचायत से लेकर खाद्यान्न सोसाइटी में इसकी प्रक्रिया तेज हो गई है।

सुदूर वनांचल के गांवो में ग्राम पंचायत क्षेत्र के पढ़े-लिखे लोगों के द्वारा भी राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन किया जा रहा है।
सुबह से ही ग्रामीणों के भीड़ देखी जा सकती है। उसमें एक बहुत बड़ी दिक्कतें आ रही है।

बहुत सारे राशन कार्ड हितग्राहियो को पुराना मोबाइल नंबर याद नहीं होने के कारण नवीनीकरण नही होने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में खाद्य अधिकारी विनकेतन राणा मैनपुर से संपर्क करने पर जानकारी दिया गया कि राशन कार्ड हितग्राही से मोबाइल नंबर मांगा जा रहा है।

बहुत सारे हितग्राहियो को पुराने मोबाइल नंबर याद नहीं होने से राशन कार्ड नवीनीकरण में दिक्कते आ रही है। ऐसे हितग्राहियों का सूची तैयार करते हुए मेरे स्वयं के आईडी द्वारा नया मोबाईल नंबर से नवीनीकरण किया जाएगा घबराने की जरूरत नहीं है।

Exit mobile version