पत्रकार युमेन्द्र कश्यप के पिता का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Chhattisgarh Crimes*पूरन मेश्राम/मैनपुर।* विकासखंड मैनपुर अंतर्गत ग्राम तौरेंगा निवासी खिरधर राम कश्यप (55 वर्ष) का 27 नवंबर को आकस्मिक निधन हो गया। वे पत्रकार युमेन्द्र कश्यप के पिता थे।

उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर फैल गई।

खिरधर राम कश्यप के निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक जनों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Exit mobile version