9वीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार

बोले-जहां थे वहीं आ गए, अब कहीं नहीं जाऊंगा; 2 डिप्टी सीएम सहित 8 मंत्रियों ने शपथ ली

Chhattisgarh Crimes

पटना। नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद सीएम ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। साथ ही कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।

नीतीश ने आज सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था।

शाम पांच बजे हुए समारोह में नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं। सभी का संक्षिप्त ब्योरा नीचे दिया गया है…

उपमुख्यमंत्री

1. सम्राट चौधरी (भाजपा) 2. विजय सिन्हा (भाजपा)

मंत्री

3. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)

4, विजेंद्र प्रसाद (जदयू)

5. श्रवण कुमार (जदयू)

6. विजय कुमार चौधरी (जदयू)

7. संतोष कुमार सुमन (हम)

8. सुमित सिंह (निर्दलीय)

Exit mobile version