अब 7 और 8 जनवरी को होगी राज्य के 21 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन की मॉक ड्रिल

माॅक ड्रिल हर जिले के एक शहरी और 1 ग्रामीण क्षेत्र में किया जाना है। इसके लिए कोविन लिंक का प्रयोग किया जाएगा। माॅक डिल के दौरान कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन किया जाना है। 6 और सात जनवरी को सभी आवश्यक तैयारियां जैसे स़त्र स्थल का चयन,लाभार्थियों का चयन ,कोविड वैक्सीन जिले में प्राप्त करना ,कोल्डचेन प्वांइट को वैक्सीन भेजना,एप में सत्र तैयार करना ,टीकाकरण स़त्र स्थल में पर्यवेक्षक नियुक्त करना ,टीकाकर्मीदल द्वारा कोविन का उेेपयोग कर लाभार्थियों का टीकाकरण  की स्थिति दर्ज करना आदि कार्य किए जाएंगे।

माॅक ड्रिल 7 और 8 जनवरी को चिंन्हांकित जिलों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे इसकी समीक्षा जिला टास्क फोर्स द्वारा की जाएगी।  इसकी रिपोर्ट राज्य को 9 जनवरी को प्रेषित की जाएगी। राज्य स्तरीय मानिटरिंग टीम द्वारा माक ड्रिल के पूर्व एवं इस दौरान स़़त्र स्थल का निरीक्षण किया जाएगा।

Exit mobile version