6 गांव के लोगों ने थाने में की शिकायत, अब तक 50 से ज्यादा बकरियां चुरा ले गए चोर

Chhattisgarh Crimes

जांजगीर। जिले में बकरियों की चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां बकरी चोरी करने चोर कार से पहुंचते हैं और बकरियों को उठा ले जाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक रात को घर की लाइट बंद होते ही कब बकरियां पार हो जाती हैं। हमें पता ही नहीं चलता। अब ये पूरा मामला थाने पहुंच गया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

धाराशिव, कर्रा और आस-पास के 6 गांव के लोगों ने थाने में शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बकरियां चोरी हो गई हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया पिछले कई दिनों से हमारी बकरियां चोरी हो रही हैं। रात को हम जब लाइट बंद कर सो जाते हैं, तो बकरिया पार हो जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमने पिछले कुछ दिनो में देखा है कि रात को कुछ लोग कार से आते हैं और बकरियां उठा ले जाते हैं। डर के मारे हम उनके पास तक नहीं जा पाते।

आस-पास के गांव के लोगों ने बताया कि हम काफी परेशान हैं। हम बकरी पालन कर अपना गुजारा करते हैं। ऐसे में अब इस तरह से बकरी चोर होगी तो हम क्या करेंगे। आस-पास के 6 गांव के 6 से ज्यादा गांव की 50 बकरियां पार हो गई हैं। पुलिस ने अब मामले में ग्रामीणों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस को अंदेशा है कि यहां 4व्हीलर बकरी चोर गैंग सक्रिय हो गया है।

ग्रामीणों को इसलिए भी शक है क्योंकि 3 महीने पहले पुलिस ने जिले के बम्हनीडीह थाने इलाके से 2 लोगों को पकड़ा था। वह इस तरह कार के जरिए ही बकरियां चोरी किया करते थे। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Exit mobile version