राजधानी रायपुर के घड़ी चौक स्थित मेन रोड किनारे 6 फिट का लंबा सांप देख लोगों के उड़े होश

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। आज राजधानी रायपुर के घड़ी चौक स्थित मेन रोड के किनारे उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों की नजर पेड़ पर फन फैलाए बैठे सांप पर पड़ी। सांप देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सांप देखने लोगों की भी भीड़ जमा हो गई थी। उसके बाद सांप पेड़ से उतरकर भाग निकले।

राजधानी के घड़ी चौक स्थित पेड़ पर लगभग 6 फिट का लंबा सांप फन फैलाए बैठा था। जब लोगों की नजर पड़ी तो वहां स्थित व्यापारी और आने जाने वाले लोगों की भारी-भीड़ इकट्ठा हो गई। कई लोगों ने सांप का नजारा देखने रूके हुए थे।

वही स्थानीय लोगों ने सांप को भगाने की कोशिश की। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने वहा से सांप को भगाया। तब जाकर वहां से भीड़ खाली हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड के किनारे हरे भरे पेड़ और और ग्रीन आक्सीजन पार्क होने के कारण सांप बिच्छू जैसे जीव जंतू कई बार देखने को मिला है।

बारिश के दिनों में अक्सर विषैली जीव जंतू का खतरा बना रहता है। बारिश में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण विषैली जीव जंतू बाहर निकलते है। कई बार सांप घरों में घुस जाते हैं। इसके साथ ही सांप के डसने से कई लोगों की मौत भी हो जाती है। अगर सही समय पर इलाज नहीं मिला तो कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है।

Exit mobile version