
दंतेवाड़ा | पुलिस अफसरों के समक्ष 4 इनामी सहित 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। डीआईजी कमलोचन कश्यप, एसपी गौरव राय, कमांडेंट 230 सीआरपीएफ अनिल कुमार प्रसाद, कमांडेंट 231 सुनिल भंवर, एएसपी स्मृतिक राजनाला, एएसपी पूजा कुमार, एएसपी रामकुमार बर्मन के सामने डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण हुआ। समर्पित नक्सलियों में अनिता पोटाम गंगालूर जिला बीजापुर कम्यूनिकेशन टीम सदस्य इनामी 1 लाख, बिजू राम मिरतुर जिला बीजापुर कमालूर एलओएस सदस्य इनामी 1 लाख, बदरू उर्फ गोरगा कड़ती तोयनार आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष इनामी 1 लाख, पायकु पोड़ियाम बड़ेतुंगाली नयापारा थाना जांगला जिला बीजापुर पोटेनार आरपीसी सीएनएम सदस्य इनामी 50 हजार आदि शामिल है।