रेलवे के सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि, यहां इंडस्ट्रियल एरिया के काफी लोग सफर करते हैं उनकी सुविधा का ध्यान रखा गया है। 5 स्टेशन में रायपुर का उरकुरा रेलवे स्टेशन भी है, जिसे संवारा गया है।
इस स्टेशन को श्रमिक और बस्तर आर्ट थीम पर सजाया गया है। एसी वेटिंग एरिया और महिलाओं के लिए अलग वेटिंग एरिया बनाया गया है। CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।ये है योजना
रेल मंत्रालय की ओर से दिसंबर, 2022 में शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 1,300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्रों में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त, 2023 और 26 फरवरी, 2024 को दो चरणों में इस योजना की आधारशिला रखी थी।