रायपुर के शहीद वीर नरायण सिंह स्टेडियम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया; सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने अपने घर में लगातार 7वीं वनडे सीरीज जीत ली है। टीम पिछले चार साल से होम वनडे सीरीज नहीं हारी है। यह वनडे में भारत की लगातार छठी जीत भी है।

रायपुर के शहीद वीर नरायण सिंह स्टेडियम पर भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 34.3 ओवर में 108 रन ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 27 और पिछले मैच के शतकवीर माइकल ब्रेसवेल ने 22 रन बनाए। कीवी टीम के 8 बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

भारत के लिए शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

जवाब में भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना डाले। कप्तान रोहित शर्मा ( 51 रन) अपना 48वां वनडे शतक बनाकर आउट हुए। रोहित ने शुभमन गिल के साथ 86 गेंद पर 72 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। पिछली 5 पारियों में दोनों ने चौथी बार 50+ की साझेदारी की।

108 रन पर सिमटी कीवी टीम

रायपुर में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 108 रन पर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम के 8 बल्लेबाज दहाई 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 27 और पिछले मैच के शतकवीर माइकल ब्रेसवेल ने 22 रन बनाए। भारत के लिए शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

Exit mobile version