
शुक्रवार को हिमांशु सप्रे शाला स्कूल में बैडमिंटन खेलने के बाद रेस्ट करने के लिए कोर्ट थोड़ा बाहर निकलकर जमीन पर बैठे। कुछ देर बात करने के दौरान ही अचानक मुंह के बल गिर गए।
वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। जहां से लोग उसे मेकाहारा अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।शुभम ने बताया कि हिमांशु का एक ढाई साल का बेटा भी है। हिमांशु 6 महीने पहले ही पत्नी और बच्चे के साथ रायपुर आया था। उसे बैडमिंटन खेलने का शौक था, वह भिलाई में भी अलग-अलग एकेडमी में अक्सर जाता था।
घटना के दिन सुबह करीब 7 बजे वह घर से बैडमिंटन खेलने के लिए निकला था। अपनी फिटनेस को लेकर अवेयर था। हिमांशु सिगरेट और शराब जैसे नशे से भी दूर था। उसने कुछ साल पहले नॉनवेज खाना भी छोड़ दिया था। वह परिवार और दोस्तों में घुल मिलकर रहता था। 1 महीने पहले ही हिमांशु ने परिवार के साथ मिलकर एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की थी।