रायपुर में पुरानी रंजिश में ईंट पत्थर से हमला

Chhattisgarh Crimesरायपुर में पुरानी रंजिश में ईंट पत्थर से हमला हुआ है। देर रात तीन आरोपियों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट भी की है। मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग गए। फिलहाल इस मामले में मंदिर हसौद पुलिस आगे की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक, मनोहर वर्मा ने थाने में सोमवार रात शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। रात 11 के करीब वह अपने घर पर था। इस दौरान शीतल यादव, नंदकुमार यादव, धनीराम यादव घर के पास आए। फिर पुरानी रंजिश को लेकर घर पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद मनोहर घर के बाहर निकला।

 

युवक के साथ की मारपीट

 

जब मनोहर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह उसे पर भी ईंट पत्थर से हमला कर दिए। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद मारपीट करके वह मौके से फरार हो गए। इस वारदात में मनोहर के सिर आंख और मुंह के पास चोटें आई उसका खून निकलने लगा। इस मामले में मंदिर हसौद पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version