
संतोष मोहरे ने खाने में शिकायत दर्ज करवाई कि वह मोहदा गांव के रहने वाला है। उसे 10 मई के शाम 6 बजे सूचना मिली कि छोटे भाई कमलेश मोहरे और रामप्रसाद ध्रुव का एक्सीडेंट हो गया है। देवरी बाईपास के पास रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे में घटना हुई है। संतोष मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक बस वहां पर खड़ी थी आसपास भीड़ लगी हुई थी। कमलेश की क्षतिग्रस्त बाइक भी वहां पर खड़ी थी।
मौके पर दोनों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, कमलेश और रामप्रसाद सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। एक्सीडेंट से दोनों के सिर और शरीर में कई जगह चोंटे आई और उनकी मौके पर मौत हो गई। जिन्हे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने बस को सीज कर दिया हैं हालांकि बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।