रायपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत

राजधानी रायपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत Chhattisgarh Crimesहो गई। रविवार शाम विनोद सिंह (42) अपनी स्कूटी में गुढ़ियारी से हीरापुर चौक की तरफ जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया है। घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र की है।बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस एक्सीडेंट के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की है। वहीं, ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया।हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट

थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के मुताबिक, युवक की स्कूटी ट्रक के साइड वाले हिस्से से टकराई थी, जिससे वह दूर फेंका गया। हेलमेट नहीं होने से सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार

इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद नाराज लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी कर दी। ट्रक महाराष्ट्र पासिंग थीं। इस बीच मौका देखकर ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं।

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।

Exit mobile version