छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लोगों को एयरफोर्स का स्टंट शो देखने को मिलेगा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लोगों को एयरफोर्स का स्टंट शो देखने को मिलेगा। भारतीय वायुसेना के पायलट हवा में करतब करते दिखाई देंगे। आसमान फाइटर जेट की गूंज से गरजेगा। एयरफोर्स टीम इसके लिए रायपुर में जगह का चुनाव करेगी। सिक्योरिटी बेंचमार्क भी जांचे जाएंगे।

यह आयोजन राज्योत्सव के दौरान किए जाने की तैयारी चल रही है। एयरफोर्स की टीम रायपुर में परफॉर्म करेगी। इसका कंफर्मेशन रक्षा मंत्रालय के एक लेटर से हुआ है। यह चिट्ठी रक्षा मंत्रालय की ओर से रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भेजी गई है।

रक्षा मंत्रालय की चिट्ठी में यह बात लिखी है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यालय से आए पत्र में कहा गया है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किए गए आग्रह पर भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण’ टीम को रायपुर में प्रदर्शन के लिए प्रस्तावित समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए भारतीय वायुसेना की टीम द्वारा निर्धारित अभ्यास और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि, “छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस हमारे लिए गर्व और आत्मसम्मान का दिन है। इस दिन राजधानी में भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम का प्रदर्शन प्रदेशवासियों के लिए एक अविस्मरणीय क्षण होगा। यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, अनुशासन और देशभक्ति को और मजबूत करेगा। मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

सूर्य किरण एरोबैटिक टीम IAF के जांबाज इंडियन एयरफोर्स (IAF) की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) का गठन 1996 में किया गया था और यह दुनिया की नौ-विमान वाली अनूठी एरोबेटिक्स टीमों में से एक है। एशिया में अपने आप में इकलौती ऐसी टीम है। इस अनूठी टीम ने भारत में 500 से अधिक प्रदर्शन किए हैं। इसके अलावा चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर और यूएई में एयर शो में भारतीय वायुसेना की ताकत दिखा चुके हैं।

Exit mobile version