राजधानी में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी का शव फांसी पर लटकता मिला

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरा तालाब में एक विवाहिता महिला का शव फांसी पर लटकता पाया गया है। आपको बता दे की परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला के पति में उसकी हत्या कर फांसी पर चढ़ाया है और इसे सुसाइड का मामला दर्शा रहे है।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुटी है। पुलिस ने कहा कि फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँचने वाली है, जो पूरे घटना स्थल की जांच करेंगी, उसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।

फिलहाल परिजनों के आरोप के चलते महिला के पति विनोद सचदेव को शक के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस को अभी तक कोई भी सुसाइडल नोट नही मिला हाई। मृतका का पति प्रोपर्टी डीलर कारोबारी है, साथ ही उनकी एक 5 वर्षीय बच्ची है व शादी को 8 साल हुए हैं।

Exit mobile version