
वहीं, आज की सुनवाई में EOW की टीम विजय भाटिया को न्यायिक रिमांड में भेजने की अर्जी कोर्ट में दाखिल कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, EOW को पूछताछ में घोटाले से जुड़े कुछ नए नामों की जानकारी मिली है।
पूछताछ के बाद नई गिरफ्तारी
विजय भाटिया से पूछताछ में EOW के अधिकारियों को कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं। जांच के दौरान बैंक ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड सामने रखा गया। भाटिया से पूछा गया है कि उन्होंने क्यों और किस लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं और उनके रिश्तेदारों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए थे।
जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान भाटिया ने एजेंसी के अधिकारियों को सिंडिकेट से जुड़े अन्य कारोबारी और अधिकारियों के नाम भी बताए हैं। ऐसे में EOW की ओर से उन अफसरों और कारोबारियों को पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। वहीं इस मामले में जल्द नए लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।