नशे में ड्राइविंग पर सख्ती, 14 गाड़ियां को बरामद किया

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। नए साल के जश्न में शुक्रवार रात 2 बजे तक पुलिस की सख्ती जा रही। नशे में ड्राइविंग करने वाले 14 से ज्यादा लोगों की गाड़ियां जब्त की गई। कुछ लोगों का मौके पर ही पुलिस ने चालान किया। हालांकि कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई थी। नशे में गाड़ी चलाने वाले इधर-उधर फोन करते रहे। इसके बाद भी पुलिस ने नहीं छोड़ा।

रात 12.30 बजे पुलिस अधिकारी कार्यक्रम बंद कराने पहुंचे। कार्यक्रम बंद होते और लोगों के बाहर आते तक डेढ़ बज गए थे। रायपुर आईजी रेंज डॉ. आनंद छाबड़ा और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल दोनों शहर की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे। वीआईपी रोड, तेलीबांधा और जयस्तंभ चौक के आसपास निरीक्षण किया। तेलीबांधा तालाब के सामने कुछ देर बैठे रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम 6 बजे से शहर के 23 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाया गया। रात 2 बजे तक पुलिस की जांच चलती रही।

पुलिस ने जगह-जगह बेरीकेड्स और स्टापर लगाया था। 5 जगह पर ब्रीद एनालाइजर के साथ जांच की गई। आधी रात तक शहर में आने वाली सभी गाड़ियों को रोककर जांच की गई। 14 लोग शराब के नशे में गाड़ी चलाते मिले, जिनके वाहन जब्त किए गए। कुछ लोग तीन सवारी भी मिले, जिन पर जुर्माना किया गया है।

Exit mobile version