
सुकमा। जिले सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वही पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामानों को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि जिले के गादीरास क्षेत्र में शनिवार तड़के सुरक्षाबल के जवानो और नक्सलियों के बीच मुड़भेड़ हुई थी। जवानों को भरी पड़ता देख नक्सली झाड़ियों के पीछे छिप गए थे। इसी दौरान इन पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।
इस घटना की पुष्टि करते हुए SP केएल ध्रुव ने बताया कि गादीरास क्षेत्र के गुफड़ी और आसपास मलगेर एरिया कमेटी के सोमडू और ग्राम स्तर के संगठन के अन्य नक्सलियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर DRG और 2सरी वाहिनी CRPF के जवानों को संयुक्त रूप से 4 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे सर्चिंग के लिए रवाना किया गया। जवानों के वहां पहुंचते ही घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया तो झाड़ियों में छिपे हुए 5 लोग पकड़े गए। पूछताछ में उनकी पहचान नक्सली संगठन में काम करने वाले डोकापारा, गुफड़ी निवासी मड़काम बंडी व किकिड़, मकनकापाल निवासी माड़वी लखमा, सोड़ी भीमा और माड़वी नंदा के रूप में हुई है।