मेला घूमकर लौट रही महिला के साथ दस लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म..

Chhattisgarh Crimes

रायगढ़। मेला घूम कर लौट रही महिला के साथ 10 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों में एक महिला का परिचित युवक भी है। घटना के बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

27 वर्षीय आदिवासी महिला पूसा ब्लॉक में रहती है।।पिछले कुछ सालों से पति से विवाद के चलते वह पति से अलग रह रही है। रक्षाबंधन के दिन महिला अपने एक मित्र के साथ मीना बाजार देखने गई थी। वापसी के दौरान एनटीपीसी लारा के पास महिला के मित्र के कुछ और परिचित युवक आ गए। उन्होंने महिला को पकड़ कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

पहले महिला के मित्र ने ही रेप किया फिर उसके परिचितों ने भी दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी वहां से भाग निकले। महिला किसी तरह पुसौर थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। घटना की जानकारी लगते ही एसपी दिव्यांग पटेल भी थाने पहुंच गए और पूरे मामले को खुद ही सुपरविजन करने लगे।

पुलिस ने मामले में तत्काल छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आसपास के गांव के ही रहने वाले हैं। वही फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कुछ संदिग्धो से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले के खुलासे की बात कही है।

Exit mobile version