कार ने बाइक सवार जवानों को लिया चपेट में, एक जवान की मौत तो वही दूसरा हुआ गम्भीर रूप से घायल

Chhattisgarh Crimes

कोरबा। कार की टक्कर से कल देर शाम बागों बटालियन के जवान की मौत हो गई। तो वही दूसरे आरक्षक की हालत खराब है। मृत आरक्षक दो दिन पहले तक पूर्व गृहमंत्री व रामपुर के वर्तमान विधायक ननकी राम कंवर के फॉलो गॉर्ड में चलता था। घटना आईटी कालेज कोरबा के पास की है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले का रहने वाला केशव नेताम 13 वीं बांगो बटालियन का जवान था। वह दो दिनों पहले तक पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के फॉलो गॉर्ड में चलता था। दो दिनों पहले ही वह पुलिस लाइन में पदस्थ हुआ था। कल शाम केशव नेताम पुलिस लाइन में पदस्थ दूसरे जवान मनीष बंजारे के साथ बाइक मे निकला था। दोनो रिसदी की ओर से कोरकोमा जा रहे थे। वे आईटी कालेज के पास भुलसीडीह बैरियर के पास पहुँचे ही थे कि सामने चल रही स्विफ्ट कार को ओवरटेक करने लगे।

इसी दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे कार की चपेट में आ गए। कार की ठोकर लगने से दोनो बाइक से उछल कर दूर गिर गए। गम्भीर रूप से घायल दोनो जवानों को आस पास के लोगो की सूचना पर पहुँचे डायल 112 के जवानों ने जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां परीक्षण के उपरांत केशव नेताम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और वही मनीष बंजारे की हालत गम्भीर हैं।

Exit mobile version