
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के द्वितीय चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश के तहत मुताबिक द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर 2023 को संबंधित 70 विधानसभा क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
इसके अतिरिक्त निजी संस्थानों,औद्योगिक, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी और कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार श्रम विभाग ने विधानसभा निर्वाचन के लिए औद्योगिक, व्यावसायिक समेत अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश दिए जाने संबंधी आदेश जारी किया है।
श्रमिकों को बारी -बारी से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाए
कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं, उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी -बारी से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाए। मतदान की सुविधा समस्त कार्यरत श्रमिकों अथवा कर्मचारियों चाहे वे दैनिक वेतनभोगी हो या आकस्मिक श्रमिक हो उनको प्रदान किया जाएगा।