मकान में लगी भीषण आग, पूरा सामान जलकर खाक

Chhattisgarh Crimes

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर नैला के वार्ड नंबर 7 में स्थित मकान में भीषण आग लग गई. सुबह 5 बजे किचन में आग लगने के कारण किचन का पूरा सामान जलकर खाक हो गया. हादसे के वक्त शिक्षक की पत्नी घर पर अकेली थी. मोहल्ले वाले और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया.

बता दें कि, शिक्षक डीएल सोनवानी के घर के घर में आग लग गई. फ्रिज में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. जिसके बाद आग के डर से शिक्षक की पत्नी ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई.

Exit mobile version