डोंगरगढ़ स्टेशन पर डिरेल हुई ट्रेन, पटरी से उतरे दो पहिए

Chhattisgarh Crimes

राजनांदगांव. डोंगरगढ़ स्टेशन के लाइन नंबर 6 पर शनिवार को मालगाड़ी डिरेल हो गई. जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 3 बजे ये घटना हुई है. जिसमें कोच के दो पहिए पटरी से उतर गए हैं. बता दें कि बीते 2 फरवरी को भी दंतेवाड़ा में किरंदुल से विशाखापटटनम जा रही मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इस वजह से कई ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया था. ये मालगाड़ी आंध्रप्रदेश के शिवलिंगपुरम के यार्ड में सुबह डिरेल हुई थी.

 

Exit mobile version