गरियाबंद पुलिस विभाग में तबादले, बसंत होने देवभोग के नए थानेदार, पांडुका संभालेंगे भूषण

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। जिला पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर ने विभागीय माइनर सर्जरी की है। एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक एवं दो सउनि के तबादले किए गए है। पांडुका थाना प्रभारी बसंत बघेल को देवभोग थाना प्रभारी बनाया गया है। विकास बघेल के तबादले के बाद यह पद रिक्त हुआ था। वही पांडुका थाना प्रभारी की जिम्मेदारी उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर को दी गयी है। उप निरीक्षक सतउ राम नेताम को गरियाबंद से इंदागांव भेजा गया है। उन्हें इंदागांव थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा यातायात गरियाबंद से सउनि देवेन्द्र वर्मा को थाना गरियाबंद एवं थाना गरियाबंद से सउनि अजय सिंह को यातायात शिफ्ट किया गया है।

Exit mobile version