ट्रेवल्स व्यवसायी से ठगी करने वाले गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने किया खुलासा

रायपुर। इम्पोर्ट एक्सपोर्ट के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले वेब ई भारत डिजिटल मीडिया प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टरो को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राहुल बोरकर ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पंचशील नगर वेस्ट वार्ड नं 17 चरौदा भिलाई में रहता है तथा ट्रेवल्स का व्यवसाय करता है साथ ही अपने भाई की कम्पनी शुद्धि इंटरप्राईजेस बिलासपुर जिसका इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का व्यवसाय है उसमें भी निवेश करता है।

प्रार्थी को वेब ई भारत डिजिटल मीडिया प्रायवेट लिमिटेड भारतीय एक्सपोर्टर नई दिल्ली वेस्ट के डायरेक्टर आदर्श एवं कुलदीप जोशी तथा मैनेजर कनिष्क ने इंटरनेट के माध्यम से सम्पर्क कर युक्रेन के विदेशी खरीददार VINCICS LLP द्वारा ब्लैक राईस की मांग होने की बात कहते हुए 250 मीट्रिक टन ब्लैक राईस एक्सपोर्ट कराने हेतु औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण करने के लिये अपने कम्पनी के खाते में प्रार्थी तथा उसके भाई ने थाना आजाद चैक क्षेत्रांतर्गत समता काॅलोनी स्थित आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के अपने खाते से कुल 27,48,559/- रूपये स्थानांतरण किये गये थे।

प्रार्थी से पैसे प्राप्त हो जाने के बाद विदेशी खरीददार द्वारा ब्लैक राईस की मांग नही करने एवं पूरा पैसा प्रोसेस में खर्च होने की बात कहकर प्रार्थी तथा उसके भाई से प्राप्त किये गये कुल 27,48,559/- रूपये वापस न करते हुए ठगी किया गया है। जिस संबंध में आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 02/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Exit mobile version