केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को कांग्रेसियों ने बाहरी प्रत्याशी बताया तो दिया विवादित बयान; बोलीं- सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजें

Chhattisgarh Crimes

मनेंद्रगढ़। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने भरतपुर-सोनहत क्षेत्र में कहा कि पहले सोनिया गांधी को धक्के मारकर इटली भेजें, उसके बाद मुझसे सवाल करें। उन्हें कांग्रेसियों द्वारा बाहरी बताए जाने को लेकर किए गए सवाल पर विवादित बयान दे दिया।

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की प्रत्याशी रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा अविभाजित कोरिया मेरा मायका है। भरतपुर में मेरे पिता ने नौकरी की। प्रभारी मंत्री के रूप में मैंने काम किया। समाज कल्याण मंत्री के रूप में उपलब्धियां हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में कई काम किया।

रेणुका सिंह ने कहा कि वे ससुराल क्षेत्र में विधायक, सांसद और मंत्री के सफर को पूरा किया। मुझे विश्वास है कि मायका भरतपुर क्षेत्र का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।

भरतपुर-सोनहत के विधायक गुलाब कमरो ने गरीबी रेखा राशन कार्ड रखने के आरोप के बाद खुद से कैंसिल करा दिया। इस पर रेणुका सिंह ने कहा कि उनकी चोरी पकड़ी गई तो उन्होंने अपने परिवार का कार्ड कैंसिल कराया, यह उनकी सबसे बड़ी हार है। 17 नवंबर को जनता इसका जवाब देगी।

भाजपा ने विधायक का चुनाव लड़ने भेजा

भरतपुर-सोनहत क्षेत्र से सीएम चुनने को लेकर रेणुका सिंह ने कहा कि भाजपा का आम कार्यकर्ता भी जानता है कि भाजपा में छोटे कार्यकर्ता को विधायक, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का पद मिल सकता है। आदिवासी समाज की एक सदस्य द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान हैं। यह कार्यकर्ताओं की सोंच और शुभकामनाएं हैं। पार्टी ने मुझे विधायक का चुनाव लड़ने भेजा है।

Exit mobile version