
गरियाबंद। घर से वैक्सिनेशन के लिए निकली एक महिला अपने देवर के साथ फरार हो गयी है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र के गोहेकेला गांव का है। महिला का एक 5 साल का बेटा भी है। पीड़ित पति ने मासूम बेटे के साथ थाना पहुंचकर पत्नी के गुम होने की शिकायत दर्ज करायी है।
पीड़ित द्वारा पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक उसकी पत्नी 12 मई को सुबह 10 बजे वैक्सिननेशन के लिए घर से निकली थी, उसके बाद वापिस लौटकर नही आई। काम से लौटने के बाद पति ने उसे आसपास ढूंढा लेकिन उसका कही पता नही चला। पीड़ित पति ने अपने चचेरे भाई पर उसकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में इसका उल्लेख किया है।
पीड़ित पति के अनुसार 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उनका एक 5 साल का बच्चा भी है। लेकिन अब उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गयी है। उसका चचेरा भाई उसे भगा ले गया है। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को ढूढने की गुहार लगायी है।
देवभोग थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कर महिला की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही महिला का पता लगा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक ने अपने चचेरे भाई पर उसकी पत्नी को भगाने की शंका जाहिर की है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।