आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 6 लोगों की मौत

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती आंध्रप्रदेश के अल्लूरी जिले के चिंतूर में भीषण सड़क हो गया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक छत्तीसगढ़ के सुकमा और बस्तर के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, लारी और मिनी वैन के बीच टक्‍कर में मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ राज्य के रहने वाले थे। यह सड़क दुर्घटना बोडुगुडेम, चिंटूर मंडल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है।

छत्तीसगढ के रहने वाले सभी लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। रास्ते में लौटते समय यह हादसा हुआ है। छत्तीसगढ़ का था वाहन जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन छत्तीसगढ़ का था। हादसा इतना खतरनाक था कि आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहन एक दूसरे से चिपक गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शवों को कटर से काट कर बाहर निकाला गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई।

Exit mobile version