छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर बड़ा बयान दिया

Chhattisgarh Crimesरायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए। छत्तीसगढ़ में युवाओं को मौका देना चाहिए।

दरअसल, हाल ही में दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में टीएस सिंहदेव ने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है तो वह उसे जरूर निभाएंगे। इसी सवाल पर बैज ने ये बयान दिया।

इस पर पलटवार करते हुए सिंहदेव ने कहा कि वे आज भी खुद में युवाओं जैसी ऊर्जा महसूस करते हैं, वे छत्तीसगढ़ के लिए ही काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव हारा, दीपक बैज भी चुनाव हार चुके हैं।

कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी अपने संगठन को मजबूत करना है। दोनों के बयान को बीजेपी ने अंतर्कलह बताया है।

बाबा साहेब राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाए’

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि सिंहदेव कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रह चुके हैं और तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

पार्टी जहां भी जिम्मेदारी देती है, सिंहदेव वहां जाकर काम करते हैं। ऐसे में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, दिल्ली जाकर काम करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी नेताओं को साथ लेकर बेहतर तरीके से काम कर रही है। दीपक बैज के इस बयान को कांग्रेस संगठन और नेतृत्व में चल रही अंदरूनी चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

Exit mobile version