छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में आज मौसम बदला रह सकता

छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में आज मौसम बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और बीजापुर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। इन जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम ज्यादातर ड्राई रहने का अनुमान है। हालांकि, अगले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Exit mobile version