छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हुई। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से 9% कम है।

मौसम विशेषज्ञों ने आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

Exit mobile version